- Hindi News
- बच्चों के प्रमाण पत्र सात दिन में जमा करवाएं
बच्चों के प्रमाण पत्र सात दिन में जमा करवाएं
सहायकनिदेशक बाल अधिकारिता एवं जिला बाल सरंक्षण इकाई ने जिले के पालनहार योजनान्तर्ग सभी श्रेणी के लाभार्थियों को शिक्षा सत्र प्रारंभ हो जाने के बाद अब भी बच्चों का विद्यालय अध्ध्यन प्रमाण जमा नही करवाया हैं जिसे अविलम्ब जमा करवाना के निर्देश दिए है। उन्होने बताया कि बच्चों का विद्यालय अध्ययन प्रमाण पत्र मय जन्म तिथि सम्बधित स्कूलो से प्राप्त कर साथ ही बैँक खाते की पासबुॅक की प्रति सात दिवस में जमा करवाना सुनिश्चित करे। अन्यथा पालनहार की राशि स्वीकृत नही की जा सकेगी ,जिसकी जिम्मेदारी लाभार्थी की होगी। सहायक निदेशक ने बताया कि पालनहार योजना से लाभान्वित हो रहे छात्र छात्रा जिसकी आयु 17 वर्ष पूर्ण हो गई है उन्हे मुख्यमंत्री हुनर विकास योजना के तहत व्यावसायिक तकनीकी तथ उच्च शिक्षा,सुविधा एवं कोैशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिलवाया जाना हैं ऐसे छात्र छात्राऐं योजना का लाभ लेना चाहते है वे कार्यालय में उपस्थित होकर आवेदन पत्र भरकर जमा करवा दे। िजससे उन्हे मुख्यमंत्री हुनर विकास योजनान्तर्गत नियमानुसार फीस का पुनर्भरण एवं वृतिका से लाभान्वित किया जा सकेगा।