सफाई के लिए कूकड़ गांव को लिया गोद
स्वच्छताअभियान के तहत राजीव गांधी विद्यापीठ शिक्षा संस्थान कूकड़ ने गांव कूकड़ को गोद लिया है। गांव में राजीव गांधी विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने गलियारे की सफाई की तथा कचरा गंदगी बाहर डाल कर जलाया। विद्यार्थियों ने गांव के चामुण्डा माता मंदिर परिसर, सार्वजनिक चौक सहित गली-मोहल्लों को चमका दिया। इस दौरान राजीव गांधी विद्यापीठ के निदेशक कुलदीप कुलहरी ने ग्रामवासियों को स्वच्छता का महत्व समझाया तथा सफाई के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि गांव स्वच्छ रहेगा तो गांव में किसी को बीमारियां नहीं होगी। विद्यापीठ के विद्यार्थी प्रतिदिन गांव की सफाई करेंगे तथा गांववासियों को साफ-सफाई के तौर तरीके समझाएंगे। उपाचार्य डॉ.जयराम मीणा, महेश शर्मा, भंवरसिंह सहित सहित ग्रामवासियों ने सहयोग किया।
पांचमाह से मानदेय नहीं मिला
टोंक| सरकारएक और जहां स्वच्छता के नाम पर लाखों रुपए खर्च कर रही है, वही दूसरी और सफाई कार्य में जुटे कर्मचारियों को पांच माह से मानदेय नहीं मिलने के कारण आर्थिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अलीगढ़ ग्राम पंचायत में कार्यरत सफाई कर्मचारियों को विगत पांच माह से मानदेय नहीं मिलने पर कलेक्टर को ज्ञापन देकर मानदेय दिलवाने की मांग की है। सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष रूपनारायण डंडोरिया ने बताया कि ग्राम पंचायत में 17 सफाईकर्मी मानदेय पर कार्यरत है। जिन्हें ग्राम पंचायत द्वारा अल्प मानदेय पर रखते हुए 1200 रुपए प्रतिमाह मानदेय दिया जाता है, लेकिन वह मानदेय जुलाई 2014 से नहीं मिलने के कारण दशहरा दीपावली का पर्व भी आर्थिक परेशानियों के चलते मनाना पड़ा था।