पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 51 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी बांटी

51 जरूरतमंद बच्चों को जर्सी बांटी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक| इनरव्हीलक्लब की ओर से 51 गरीब बच्चों को जर्सियां वितरण कार्यक्रम का आयोजन मानव बाल छात्रावास में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रधान खेमराज मीणा, विशिष्ट अतिथि शहर कोतवाल शीशराम मीणा तथा अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष पुष्पा मीणा ने की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि खेमराज मीणा ने कहा कि गरीबों के लिए कार्य करने से बड़ा उपकार का कार्य कोई नहीं हो सकता। इसलिए हमें गरीबों के लिए कार्य करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर क्लब की ओर से छात्रावास में फ्रिज भेंट किया गया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सुनीता टोडवाल, उषा जैन, रिजवाना, मुन्ना सैनी, चेतना मीणा, उगंता मीणा, मंजू कंवर, गीता स्वामी, शंकर लाल जाट, प्रकाश चौपड़ा, मोल्या यादव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।