पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

ग्राम सभा आज से

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पंडितदीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (पूर्व आयोजित कौशल) के लाभार्थियों के चयन के लिए बुधवार को जिले की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद एसीईओ आनंदीलाल वैष्णव ने बताया कि ग्राम सभा में दो विशेष बिंदुओं पर 18 से 35 वर्ष के निर्धन ग्रामीण युवा जो चयनित बीपीएल परिवार के सदस्य जिनका नाम बीपीएल सूची 2002, पूरक बीपीएल सूची 2006, 2008, 2010 एवं 2012 में शामिल हैं या ग्रामीण युवा जिन्होंने गत प्रत्येक तीन वर्षों में कम से कम 35 दिन तक महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी मनरेगा योजना में काम किया हो या ग्रामीण निर्धन का भागीदारी पूर्ण (पीआईपी) प्रक्रिया निर्धारण के साथ पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में उम्मीदवारों के घरों में स्वच्छ शौचालय होने एवं परिवार के सभी सदस्यों की ओर से उपयोग में लिए जाने एवं खुले में शौच करने की अर्हता का समुचित प्रचार प्रसार किया जाएगा।

मानवािधकारदिवस पर संगोष्ठी का आयोजन

टोंक| किसानएवं मानवाधिकार विभाग अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस मनाएगा। विभाग के जिलाध्यक्ष इम्तियाज खान ने बताया कि सुबह अस्पताल में फल वितरण दोपहर 2 बजे तकशिला स्कूल में संगोष्ठी आयोजन किया जाएगा।