टोंक से स्वच्छता रथ को दिखाई हरी झंडी
टोंक| कलेक्ट्रेटपरिसर से स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत कलेक्टर डॉ. टीना कुमार ने शहर स्वच्छ, मानव स्वस्थ के स्लोगन के साथ स्वच्छता रथ को विधिवत रूप से हरी झंड़ी दिखा कर रवाना किया। टोंक को हमें स्वच्छ एवं सुंदर बनाना हैं इसके लिए आमजन की भागीदारी भी होनी चाहिए। नगरपरिषद सभापति लक्ष्मी जैन, एसडीएम घनश्याम शर्मा, नगर परिषद आयुक्त रमाकांत अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
टोंक. स्वच्छतारथ को रवाना करते कलेक्टर एवं नगर परिषद सभापति।