- Hindi News
- लो विजन शिविर से विशेष बच्चों को मिलेगी राहत
लो विजन शिविर से विशेष बच्चों को मिलेगी राहत
टोंक| सर्वशिक्षा अभियान की ओर से एक दिवसीय लो विजन शिविर आयोजित किया गया। इस मौके पर समावेशित शिक्षा प्रभारी अब्दुल मजीद खान ने बच्चों की आखों कम रोशनी, दृष्टिदोष वाले विशेष आवश्यकता वाले बालक-बालिकाओं को पढा़ई में रही समस्याओं को सर्व शिक्षा अभियान के इस शिविर में बहुत उपयोगी होगा तथा विशेष बच्चों को राहत महसूस होगी। इस अवसर पर डी.सी. सीमा चौधरी, विशेष शिक्षक विजय तसेरा, रामअवतार सैनी, प्रहलाद गुर्जर, किरण शर्मा, तरन्नुम जहां, इरफान खान, रामअवतार स्वामी, सुनीता सहित 100 से अधिक बालक, बालिकाओं अभिभावक मौजूद थे।