गुर को जीवन में उतारने की नसीहत
देवली| राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को युवा विकास केन्द्र के तत्वावधान में व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। डॉ.किश्वर सुलतान, व्याख्याता अंग्रेजी,राजकीय कन्या महाविद्यालय टोंक ने व्याख्यान मे हिस्सा लिया। व्याख्यान के प्रथम चरण में विद्यार्थियों को समय प्रबंधन के बारे में बताया गया। द्वितीय चरण में अंग्रेजी बोलने की कला से अवगत कराया। परिषद प्रभारी निशा मीणा ने आमंत्रित व्याख्याता द्वारा बताए गए गुर को जीवन में उतारने की नसीहत दी। इस दौरान महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद थे।