मेहंदी प्रतियोिगता में शिरीन खान प्रथम
टोंक| राजकीयकन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में मेहंदी, रंगोली कशीदा कारी प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। इसमें मेहंदी में शिरीन खान प्रथम रही। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शकीला नकवी ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में हिबा, असमा खान, जीनत, जौहरा समूह प्रथम, गीता मीणा, शिवानी मीणा, मोनिका शर्मा समूह द्वितीय, सारिया खान, मुस्कान अजीज, शीरीन खान, शाइस्ता समूह तृतीय स्थान पर रही। मेहंदी में शीरीन खान प्रथम, रम खानम जैनब फातिमा द्वितीय, अनिता सैनी तृतीय स्थान पर रही। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत, उपप्राचार्य अलका सिंह, अर्चना कालरा, अर्चना आनंद, जयप्रकाश वर्मा सत्यनारायण खिंची मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन घनश्याम गुप्ता ने किया।