परिषद का कार्यकर्ता सैनिक के समान
अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद का छात्र कार्यकर्ता सम्मेलन नेहरू कॉलेज में हुआ। सम्मेलन में अध्यक्षता करते हुए प्रदेश संगठन मंत्री मिथलेश गौत्तम ने कहा कि परिषद का कार्यकर्ता एक सैनिक के समान है। सैनिक की तरह विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता देश के निर्माण में योगदान देता है। मुख्य अतिथि योगेंद्र ने संगठन के लिए कार्य करने पर जोर देते हुए राष्ट्र के विकास में भूमिका निभाने को तत्पर रहने के लिए कहा। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुधीर भार्गव ने सामाजिक कार्य करने पर जोर दिया। सम्मेलन में रघुवीर नायक, हरीश, पंकज, राजकमल, निपुण विष्णु, दिनेश सहित बड़ी संख्या में छात्रों ने भाग लिया।