हस्तशिल्प में दीवा सहर रिजवाना अव्वल
टोंक| राजकीयकन्या महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हस्तशिल्प प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें दीवा सहर रिजवाना खान प्रथम रही। महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शकीला नकवी ने बताया कि हस्तशिल्प प्रदर्शनी में सारिया खान द्वितीय जाहरा परवीन तृतीय स्थान पर रही। अनुपयोगी से अनुपयोगी वस्तु निर्माण में हीबा प्रथम, हिना हुसैन द्वितीय तथा जैनब फातिमा जाहरा परवीन तृतीय स्थान पर रही। कसीदाकारी में हिबा खान प्रथम, जीनत द्वितीय, हिना हुसेन तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के परिणामों की प्राचार्य डॉ. मीरा चंद्रावत ने घोषणा की।
पोस्टर में हेमलता शर्मा प्रथम रही
टोंक|राजकीयस्नातकोत्तर महाविद्यालय में महिला अध्ययन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में पोस्टर, मेहंदी केश सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में हेमलता शर्मा प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. निशा भट्ट ने किया। इस अवसर पर छात्राओं को स्वच्छता की शपथ भी दिलवाई गई।