पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पूजा कंवर मिस पनाश कविता भी पुरस्कृत

पूजा कंवर मिस पनाश कविता भी पुरस्कृत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में पनाश-2015 कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने कई प्रस्तुतियां दी तथा प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इसमें योगेश लक्षकार को मिस्टर पनाश के खिताब से नवाजा गया। द्वितीय स्थान पर सम्राट तृतीय स्थान पर राजकुमार धवन रहे। कार्यक्रम संयोजिका अनुपमा कौशल ने बताया कि मिस पनाश का खिताब पूजा कंवर को दिया गया तथा इसमें ललिता द्वितीय कविता वर्मा तृतीय स्थान पर रही। इसके अलावा कविता शर्मा को तृतीय वर्ष सुरेंद्र कुमार वैभव को द्वितीय वर्ष में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर पुरस्कृत किया गया।