विवाह सम्मेलन के लिए गणेश निमंत्रण
टोंक| क्षत्रियखंगार समाज 10 मार्च को होने वाले छठे सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन को लेकर पदाधिकारियों ने बुधवार को गणेश निमंत्रण दिया। सामूहिक विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारी, महिला- पुरुष बेंड बाजे के साथ गणेश महाराज के मंदिर में पहुंचकर निमंत्रण दिया। इस अवसर पर सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश चंद सांगिया, संरक्षक कानसिंह, मोहन लाल, उपाध्यक्ष राम सिंह कर्णावत, हरिप्रसाद बुढोरिया, राधेश्याम, शिवप्रसाद, जगदीश प्रसाद, किशन लाल घनश्याम गडोल्या, राजेंद्र सिंह सहित अन्य महिला- पुरुष मौजूद रहें।
भामाशाहोंका सम्मान किया
दूनी| सामूहिकविवाह सम्मेलन के सम्पन्न होने पर बुधवार को सेन समाज ने गणेशजी को विदाई भामाशाहों का सम्मान किया। सेन समाज के संरक्षक श्यामलाल राजोरा ने बताया कि कस्बे मे सेन समाज की ओर से 3 नवंबर को सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया था। गणेश विदाई कार्यक्रम भामाशाह सम्मान समारोह दूणजा माताजी धर्मशाला में रखा गया।