भगवान ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया
भगवान ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया
टोंक | गिर्राजधरण मंदिर में चतुर्थ पाटोत्सव के अवसर पर चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवे दिन कथा वाचक कृष्णा बृजेश्वरी मीरा दीदी ने कहा कि भगवान ने भक्तों के कल्याण के लिए अवतार लिया ओर भगवान ने हमेशा भक्तों की रक्षा की है। आज भी हम भगवान की भक्ति करते है तो भगवान हमारे कष्टों को दूर करते है। हमें भगवान की भक्ति में लीन रहकर भागवत कथा का श्रवण करना चाहिए। जिससे हमारे दुख दूर हो सके। इस अवसर पर उन्होंने ताड़का वध, गोवर्धन पूजा की कथा का वर्णन किया। इस दौरान एडवोकेट राजेश शर्मा, केके चौधरी, सुरेश विजय, महेश विजय, पुष्पराज सोनी, परमानंद आदि भक्तजन उपस्थित रहे।
स्वर्णदुर्गा मंदिर में ब्रह्मोत्सव का हुआ समापन
टोंक | स्वर्णदुर्गा कैलाशपति मंदिर में चल रहे ब्रह्मोत्सव का समापन शनिवार को पूर्णाहुति हुई। इस अवसर पर फागोत्सव कार्यक्रम भी आयोजित हुआ। समापन अवसर पर विधायक अजीत सिंह मेहता ने कहा कि धार्मिक कार्यों से जीवन में बुराइयां दूर होती हैं। दक्षिण भारतीय सभ्यता पर आधारित यह मंदिर टोंक में अपनी अलग पहचान बना चुका है। विधायक सभापति ने हाईवे से मंदिर तक सीसी रोड़ बनवाने की घोषणा की। कार्यक्रम में प्रधान जगदीश गुर्जर, भाजपा शहर मंत्री राजू माहेश्वरी सहित कई श्रद्धालु मौजूद थे।
टोंक. स्वर्णदुर्गा कैलाश पति मंदिर में ब्रह्मोत्सव के समापन पर मातारानी की पूजा करते विधायक अजीत सिंह मेहता।
टोंक. गिर्राजधरणमंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के दोरान वासुदेव द्वारा टोकरी में कृष्ण को ले जाने का दृश्य