पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, कर्मचारी लापरवाह

जिले में मौसमी बीमारियों का प्रकोप, कर्मचारी लापरवाह

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले में मौसम में चल रहे उतार चढ़ाव के कारण मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढा हुआ है। जिले के अस्पतालों में सुबह शाम मरीजों की कतारे लगी नजर आती है। लेकिन उसके बावजूद भी अस्पतालों में उचित व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण मरीज परेशान ही हो रहे हैं।

जिले के सबसे बड़े सआदत अस्पताल का हाल ये हैं कि वहां पर मरीज को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। मरीज पहले तो पर्ची लेने के लिए लंबी कतारे में खड़ा होने को मजबूर हो रहा है। उसके बाद डाक्टर के पास लगी कतारे। बाद में दवा वितरण केंद्र पर लंबी लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। जबकि अस्पताल में दवा के लिए पर्याप्त काउंटर है। लेकिन एक ना एक काउंटर बंद होने तथा कर्मचारी इधर उधर चले जाने के कारण मरीज अक्सर परेशान होते रहते हैं। शनिवार को भी कुछ ऐसी ही स्थितियां नजर आई। पर्ची काउंटर भी हाल बेहाल हो रहा है। कई कर्मचारी मरीज को इधर उधर कहकर परेशान करते हैं तो कई बीच में ही उठकर चले जाते हैं।

मरीजों ने व्यवस्थाओं के बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही आदि के कारण होने वाली परेशानियों से निजात दिलाए जाने की मांग की है। शिकायत करने पर पीएमओ ने भी आवश्यक कार्रवाई का भी भरोसा दिलाया है।

लेकिन लंबे समय से कोई कार्रवाई नहीं होने के कारण मरीज एवं उनके परिजन परेशान ही होते नजर रहे हैं। मौसम में रहे बदलाव के कारण जिले भर में बुखार, खांसी, उल्टी, जुकाम आदि के मरीजों के साथ ही हाथ एवं गर्दन में दर्द की शिकायतें भी बढ़ रही है। जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 24 एवं न्यूनतम 12 डिग्री रहा। तापमान में इस उतार चढ़ाव के कारण भी सर्दी लगने से मरीजों की संख्या बढ़ रही है।

टोंक. सआदतअस्पताल में मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी, दवा के लिए लगी कतारें।

खबरें और भी हैं...