पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सांसद ने किया डाकघर एटीएम सेवा का शुभारम्भ

सांसद ने किया डाकघर एटीएम सेवा का शुभारम्भ

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|डाकघर कॉरबैंकिंग सेवा के तहत शहर के प्रधान डाकघर में सोमवार को डाकघर एटीएम सेवा का शुभारंभ सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया सीताराम मीना पोस्टमास्टर जनरल, राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र अजमेर ने किया। सांसद सुखवीर सिंह जौनापुरिया ने कहा कि इस एटीएम सेवा के शुरु होने से उपभोक्ताओं को अपने डाकघर बचत खाते से धन निकासी की सुविधा मिल सकेगी। इस अवसर पर पोस्टमास्टर जनरल ने बताया कि एटीएम कार्ड जारी करने का कार्य प्रधान डाकघर द्वारा किया जा रहा है। कार्यक्रम में डाकघर के अधीक्षक जसवंत सिंह राठौड़, सहायक अधीक्षक के.के.मीना, एस.एल़.मीना, डाकपाल बाबूलाल खाती आदि लोग शामिल रहे।

टोंक. एटीएमशुभारम्भ पर सम्बोधित करते सांसद

खबरें और भी हैं...