पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत

कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महुआगांव के पास बाइक के पीछे से टक्कर मार देने से दो जनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग एकत्र हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

मेहंदवास पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब दस बजे छाणबास सूर्या निवासी कालू पुत्र रामनारायण गुर्जर (41) देवलाल पुत्र पोखर लाल गुर्जर (42) बाइक से महुआ गांव जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से रही कार ने बाइक के टक्कर मार दी, जिसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को सआदत अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शवों का सुबह पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। घटना से हॉस्पिटल परिसर में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। परिजनों का रो-रोकर बेहाल था। परिजनों के क्रंदन से माहौल गमगीन हो गया। लोग परिजनों को ढाढस बंधा रहे थे। पुलिस ने बताया कि अज्ञात कार चालक टक्कर मारकर फरार हो गया।

खबरें और भी हैं...