डिग्गी में शैक्षणिक-सामाजिक विकास केंद्र का शिलान्यास
टोंक|जिले के डिग्गी में बनने वाले शैक्षणिक -सामाजिक विकास केंद्र की स्थापना को लेकर दो दिवसीय कार्यक्रम 9 फरवरी से आयोजित होंगे। अखिल राजस्थान धर्मशाला समिति शाखा डिग्गी के अध्यक्ष गंगाराम भारती महासचिव आनंदीलाल ने बताया कि मंगलवार को 151 हवन यज्ञ मे मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देने के बाद भामाशाहों का सम्मान तथा शाम भजन संध्या का आयोजन होगा। इसमें जयपुर की मशहूर गायिका रागिनी सहित कई गायक हिस्सा लेंगे। साथ ही अगले दिन बुधवार को सुबह श्री कल्याण मंदिर से एक हजार एक सौ महिलाओं की विशाल कलश यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि खटीक समाज द्वारा धार्मिक संस्कारों से ओतप्रोत पांच मंजिला शैक्षणिक -सामाजिक विकास केंद्र के शिलान्यास समारोह में पूर्व आईएएस अधिकारी लालचंद असवाल मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।
छात्रोंको आपदा के समय बचाव के गुर सिखाए
नासिरदा|आपदाआधारितजन जागरूकता कार्यक्रम के तहत छठी बटालियन राष्ट्रीय आपदा मोचन बाल गांधीनगर की टीम ने मंगलवार को नासिरदा थांवला में स्कूली बच्चों को आपदा के दौरान मानव जीवन को बचाने के तरीके बताए। थांवला स्कूल में बटालियन के उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि गृह मंत्रालय की ओर से मानव निर्मित प्राकृतिक आपदाएं जैसे भूकंप, सुनामी, चक्रवात, भूस्खलन, दुर्घटनाएं आदि से होने वाली जनहानि को कम करने बचाव राहत के लिए इस बटालियन का गठन किया है। टीम ने बाढ़, आगजनी, भूकंप, सांप के काटने आदि आपदाओं के दौरान बचाव करने के लिए रेस्क्यू टीम के आने से पूर्व स्थानीय तौर पर किए जाने वाले उपाय बच्चों को समझाए गए।