पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • ग्रामीण इंतजार करते रहे, नहीं पहुंचे अफसर

ग्रामीण इंतजार करते रहे, नहीं पहुंचे अफसर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरपंच ने लगाया पुलिस-प्रशासन पर बजरी माफियाओं से मिलने का आरोप

भास्करन्यूज | दूनी

थानाक्षेत्र के बंथली स्थित बनास नदी से बजरी के अवैध खनन को लेकर ग्राम पंचायत की ओर से की गई शिकायत के बाद प्रशासन द्वारा सोमवार को दिए गए सीमाज्ञान के आदेश के बावजूद भी कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। तहसील क्षेत्र के तहसीलदार, थानाधिकारी माइनिंग अधिकारियों के नहीं आने सोमवार को देर शाम तक सरपंच ग्रामीण निराश होकर लौट गए। इससे लोगों में रोष है।

थाना क्षेत्र के बंथली स्थित बनास नदी से बंथली गांव में से होकर गुजर रहे बजरी से भरे वाहनों की रोक राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा लगाए जाने के बावजूद भी पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से धड़ल्ले से बजरी से भरे वाहन बंथली गांव से गुजर रहे है, जिसको लेकर गत दिनों बंथली ग्राम पंचायत सरपंच रामस्वरूप जाट ने कलेक्टर, एसडीएम देवली, तहसीलदार दूनी को पत्र लिखकर बताया था कि आबादी क्षेत्र में पर्यावरण को दूषित होने से बचाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में आठ साल पहले एक जनहित याचिका दायर की गई थी। इस पर हाईकोर्ट ने निर्देश दिए थे कि बनास नदी से गुजर रहे बजरी से भरे वाहनों को आबादी क्षेत्र एवं ग्राम पंचायत भवन के पास से गुजरने से रोकने के निर्देश जारी किए गए थे। साथ ही बंथली स्थित राउमावि के पीछे बनेड़या-चारणान जाने वाले आम रास्ते पुराने ग्राम पंचायत भवन, आबादी क्षेत्र पर बजरी से भरे अवैध वाहनों के चलने के कारण वातावरण दूषित हो रहा है।

सुरक्षादीवारी तोड़ी

हाईकोर्टके निर्देशों पर इस मार्ग पर से गुजरने वाले वाहनों को रोकने के लिए सुरक्षा दीवार भी बनाई गई थी, लेकिन बजरी माफियाओं ने सुरक्षा दीवार को तोड़ दी। साथ ही पुलिस-प्रशासन की मिलीभगत के चलते आबादी क्षेत्र से रोक लगाई जाने वाले मार्ग पर भी भारी वाहन धड़ल्ले से दौड़ रहे है। इसी मामले को लेकर प्रशासन ने सोमवार को विवादित मार्ग अवैध बजरी खनन वाले स्थान पर सीमाज्ञान किए जाने की तिथि देवली एसडीएम ने दूनी तहसीलदार, माइनिंग विभाग टोंक दूनी थाना प्रभारी को सोमवार को मौका स्थिति देखकर कार्रवाई के निर्देश दिए थे, लेकिन सोमवार को ग्राम पंचायत ग्रामीण अधिकारियों का इंतजार करते रहे, लेकिन शाम तक भी अभी आए-अभी आए का बहाना बनाकर टालते रहे। बंथली सरपंच रामस्वरूप चौधरी ने तहसीलदार, माइनिंग अधिकारी पुलिसकर्मियों पर बजरी माफिया से मिले होने कारण मौका स्थिति नहीं देखने का आरोप लगाया हैं। इस संबंध में खनिज विभाग के एमई मनोज शर्मा का कहना है कि टीम भेजी है, जो कार्रवाई कर रहे है। समय-समय पर कार्रवाई की जाती है।

खबरें और भी हैं...