शॉर्ट सर्किट से आग, लाखों का नुकसान
टोंक | बड़ातख्ता क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में शार्ट सर्किट से अचानक आग लग जाने से लाखों रुपए के कपड़े जलकर राख हो गई।
आग को देखकर आसपास दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास किए। बाद में नगर परिषद की दमकल मौके पर पहुंची। तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। जानकारी के अनुसार माधोदास बालानी की कपड़े की दुकान पर अचानक लगी आग से वहां रखे कपड़े एवं दुल्हनों के बेस आदि जलकर राख हो गए। बालानी ने बताया कि आगे से उसके बच्चे का भी हाथ जल गया। करीब तीन लाख से अधिक का सामान जलकर राख हो गया। बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका।