चेक पाकर बालिकाओं के खिल गए चेहरे
टोंक|जिला मुख्यालयसमेत हर ब्लॉक में शुक्रवार को करीब 11 सौ से अधिक होनहार छात्राओं को गार्गी इंदिरा प्रियदर्शनी,बालिका प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया है। इस मौके पर हुए समारोह में अतिथियों ने बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढने के लिए प्ररित किया। टोंक ब्लॉक की 13 बेटियों को शुक्रवार नोबल सीनियर सेकंडरी स्कूल में इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार एवं 305 बालिकाओं को गार्गी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। गार्गी पुरस्कार में कक्षा दसवीं की 102,कक्षा 12वीं की विज्ञान वर्ग में 51,वाणिज्य वर्ग में 11,कला वर्ग में 141 बेटियों को सम्मानित किया इंदिरा प्रियदर्शनी से सम्मानित कक्षा 12 की छात्रााओं को एक-एक लाख रुपए कक्षा 10 की छात्राओं को 75-75 हजार रुपए का चेक दिया गया। इसी तरह गार्गी पुरस्कार सम्मानित कक्षा 12 की छात्राओं को 5 हजार रूपयें एवं कक्षा 10 की छात्राओं को 3 हजार रुपए के चेक वितरित किए। राजकीय विद्यालयों के कक्षा 8,10 12 वीं के 69 छात्र छात्राओं को लेपटॉप भी वितरित किए गए समारोह में मुख्य अतिथि विधायक अजीतसिंह मेहता ने कहा कि सरकार ने बेटी बचाओं,बेटी पढ़ाओं के तहत जन्म से लेकर विवाह तक बेटियों की शिक्षा दीक्षा के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से बेहतर व्यवस्था की गई हैं। अध्यक्षता करते हुए कलेक्टर डॉ.रेखा गुप्ता ने कहा कि यह खुशी की बात है कि बेटियां निरंतर नई ऊंचाइयां छू रही हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं से जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने की बात कही विशिष्ठ अतिथि नगर परिषद सभापति लक्ष्मी जैन ने कहा कि बेटी दो परिवारों का भविष्य संवारती हैं। टोंक प्रधान जगदीश गुर्जर ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि बेटियों को बोझ नही समझना चाहिए कार्यक्रम के अंत में छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र,प्रोत्साहन राशि एवं लेपटॉप वितरित किए। इस मौके पर इन होनाहार छात्राओं को स्तुति सेवा संगठन की ओर से लंच बॉक्स दिए गए। कार्यक्रम में डीईओ माध्यमिक रमेशचंद जैन,बाबूलाल शर्मा,खालिद एहेतशाम, प्रधानाचार्य अशोक गुप्ता, कमल आण्डरा,सतीश अग्रवाल, बेनी प्रकाश जैन रमेश काला, अमीर अहमद सुुमन, सुरेश विजय, केदार विजय, प्रभुलाल बाडोलिया, राधेश्याम डोई, सहित गणमान्य नागरिक मौजूद थे।
टोंक. इंदिराप्रियदर्शनी अवार्ड से सम्मानित छात्राएं अतिथि।