मंगल सूत्र पहन कर सकेंगी महिला परीक्षार्थी
जिलामुख्यालय पर शनिवार को होने वाली पटवार भर्ती परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कमर कस ली हैं। दोपहर 12 से 3 बजे तक होने वाल इस परीक्षा में करीब आठ हजार अभ्यर्थी भाग लेंगे। परीक्षा को सफलतापूर्वक करवाने के लिए करीब दो हजार कर्मचारी पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। उधर इस परीक्षा को पूरी पारदर्शिता से करवाने के लिए इस परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू किया गया हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर जैमर लगाने के लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने इस संबंध में निर्देश दिए हैं। पेपर आउट होने जैसी स्थिति को रोकने के लिए कई कदम उठाए है। पुलिस थानों की बजाय कोषालयों में पेपर रखे जाएंगे। हर परीक्षा कक्ष में एक की बजाय दो वीक्षक होंगे। परीक्षा समन्वयक एडीएम लोकेश कुमार गौतम एसडीएम डॉ. सूरजसिंह नेगी ने बताया कि इस परीक्षा को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। परीक्षार्थी को शनिवार सुबह 10.30 बजे से परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश देन शुरू कर दिया जाएगा।
यह रहेगा ड्रेस कोड
परीक्षाके लिए बोर्ड ने ड्रेस कोड लागू किया गया है। सूट, टाई, मफलर, जाकेट, कोट, जरकिन, ब्लेजर, शॉल शर्ट में किसी तरह का बैज आदि नहीं लगा हो या ऐसे कपड़े जिसमें आपत्तिजनक सामग्री आदि छुपाये जाने की संभावना हो, पहनकर नहीं आएं। महिलाएं अपने बालों में रबर बैण्ड या साधारण किस्म की हेयर पिन लगाकर सकती हैं। परीक्षा केन्द्र पर तलाशी के समय अभ्यर्थी को अपना स्वेटर, जर्सी उतार कर, सिर से स्कार्फ आदि हटाकर, जूते मौजे उतार कर तलाशी देनी होगी।
डेढ घंटे पूर्व प्रवेश
परीक्षाके लिए डेढ घंटे पहले10. 30 परीक्षार्थी को केंद्र में प्रवेश दे दिया जाएगा। इस दौरान त्रिस्तरीय जांच होगी। परीक्षा के दौरान बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड किया प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र अभ्यर्थी को साथ लाना होगा। रंगीन फोटो, पहचान का एक अतिरिक्त फोटो युक्त दस्तावेज, आधार कार्ड, पैनकार्ड और वोटर आईडी आदि के साथ पारदर्शी बॉल पॉइंट पेन, हार्ड बोर्ड, गत्ता एवं क्लिप बोर्ड भी ला सकते हैं।
एक पैकेट में अलग-अलग लिफाफों में होंगे प्रश्न पत्र
अभ्यर्थीको परीक्षा केंद्र पर प्रवेश करते समय द्वि स्तरीय जांच से गुजरना होगा। एक पुलिस और दूसरी जांच परीक्षा केंद्र का आंतरिक दस्ता करेगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पेपर के एक पैकेट में अलग अलग लिफाफों में बंद 24 प्रश्न पत्र होंगे। पेपर का पैकेट परीक्षा कक्ष में दो अभ्यर्थियों के सामने खोला जाएगा। लिफाफे से पेपर निकालने के बाद अभ्यर्थी को खाली लिफाफा हस्ताक्षर करके वीक्षक को सौंपना होगा।
पटवारी भर्ती परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को क्या-क्या सावधानी बरतनी होगी। इसके लिए राजस्थान अधीनस्थ एवं मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड ने निर्देश जारी किए हैं। प्रवेश पत्र डाउनलोड करने से पहले अभ्यर्थियों को यह निर्देश पढ़ने जरूरी होंगे। तभी प्रवेश पत्र का प्रिंट लिया जा सकेगा।
नकल रोकने के होंगे उपाय
पेपरआउट नकल रोकने की पुख्ता व्यवस्था के तहत पेपर खोलते समय वीडियोग्राफी होगी। अभ्यर्थी को गृह जिले में परीक्षा केन्द्र आवंटित नहीं किया है। नजदीकी जिलों में केंद्र दिया गया। परीक्षा केन्द्रों पर आंतरिक सतर्कता दल का गठन होगा।
10बसे भीलवाड़ा भेजी
पटवारीभर्ती परीक्षा को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए रोडवेज प्रशासन ने भी यातायात की पुख्ता व्यवस्था की है। यातायात प्रबंधक बीएल जाट ने बताया कि जिले से काफी संख्या में भीलवाड़ा में पटवारी भर्ती परीक्षा देने जाएंगे। ऐसे में भीलवाड़ा दस बसे भेज दी है। ताकि वहां से आने में भी परेशानी नहीं हो। वहीं दस बसे बस स्टैंड पर खड़ी कर रखी है। इन्हें जररुत के हिसाब से भेजते रहेंगे।