पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निंबोला में 21 भेडं़े मरीं, चार की हालत गंभीर

निंबोला में 21 भेडं़े मरीं, चार की हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टोंक|मेहंदवास थानाक्षेत्र के निंबोला गांव में अज्ञात बीमारी के कारण 21 भेड़ों की मौत हो गई है। वहीं चार भेड़ें बीमार है। मेहंदवास थानाधिकारी श्रीनिवास जांगिड़ ने बताया कि निंबोला निवासी शिवजीलाल गुर्जर की करीब दो दर्जन से अधिक भेडे़ अन्य रात की तरह गुरुवार रात को भी बंद कर रखी थी। शुक्रवार सुबह उनमें से 21 भेड़ें मृत मिली। वहीं चार अन्य बीमार मिली। इसकी सूचना पुलिस पशु चिकित्सक को दी।

7बच्चों को मुक्त कराया

टोंक|बालश्रमविभाग, मानव तस्करी यूनिट, चाइल्ड हैल्थ लाइन, संबंधित थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सात बच्चों को बाल श्रम करते मुक्त कराया है। कार्यवाहक जिल श्रम अधिकारी राजकुमार मीणा ने सात बच्चों को पीपलू, झिराना,डिग्गी नुक्कड़ आदि स्थानों से ढाबों,होटलों आदि में काम करते हुए मुक्त कराया है।

सेल्सटैक्सविभाग का 4.77 लाख का जुर्माना

टोंक|जिलावाणिज्यकर विभाग की टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए करीब पौने पांच लाख रुपए का जुर्माना किया है। जिला वािणज्य कर अधिकारी मोजीराम मीणा ने बताया कि शुक्रवार को व्यापारी के यहां सर्वे की कार्रवाई की गई। इसके अलावा फोरलेन पर किराणा के माल धागों से भरे ट्रकों की जांच-पड़ताल की। इनमें माल के पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने पर विभाग ने जुर्माने की कार्रवाई की। तीनों कार्रवाई में चार लाख 77 हजार रुपए का जुर्माना किया गया है। कार्रवाई में एसटीओ आरडी साहू, मुकेश वर्मा, मुकराम मीणा, रामचंद्र मीणा आदि शामिल थे।

तीनदिन में बिल जमा हुए तो कटेंगे कनेक्शन

टोंक|लंबेसमयसे जनता जल योजनाअों का बकाया चल रहे बिल की राशि को जमा नहीं कराया तो बिजली निगम सख्त कार्रवाई करेगा। एईएन आरजी टाटावत ने बताया कि झिराना, सांखना, बनवाड़ा, देवली(भांची), इब्राहिमपुरा ठाठा, डारडातुर्की, मंडावर,काशीपुरा, मेहंदवास, बिठौला, इलाहीपुरा, घांस, पराना, चिंराेज के तीन कनेक्शन काबरा, अहमदपुरा नया, सुनेल हाजीपुरा एवं मारखेड़ा झालरा के दो कनेक्शन तीन दिन में बिल जमा नहीं कराए तो काट दिए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...