आठ बाल श्रमिकों को कराया मुक्त
देवली | यहांशहर में होटलों, ढाबों एवं बसस्टैंड की दुकानों पर काम करने वाले 8 बाल श्रमिकों को मानव तस्करी विरोधी पुलिस ने मुक्त करवा लिया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट टोंक को सूचना थी कि देवली में छोटे बालकों से दुकानों पर काम करवाया जा रहा है। इस पर गुरुवार को यूनिट प्रभारी ललित कुमार की अगुवाई में एक दल देवली पहुंचा इस दल ने राजमार्ग की होटलों एवं ढाबों बस स्टैंड परिसर की एक दुकान पर अचानक छापामारी कर करीब 8 बच्चों को मुक्त करवा लिया। बाद में टोंक पहुंचकर इन बाल श्रमिकों को बालकल्याण समिति को सौंप दिया।