पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गार्गी इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार का होगा समारोहपूर्वक वितरण

गार्गी इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार का होगा समारोहपूर्वक वितरण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गतसाल दसवीं 10 वीं बोर्ड परीक्षा में विषयवार अव्वल आने वाली छात्राओं समेत अन्य होनहार 1138 छात्राओं को शुक्रवार को गार्गी इंदिरा प्रियदर्शनी पुरस्कार से पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें 13 बालिकाओं को जयपुर में होने वाले समारोह में इंदिरा प्रियदर्शनी पुरुस्कार से सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार गत साल कक्षा 12 में जिले में विषय वार टॉपर बालिका को एक-एक लाख रुपए कक्षा दस में विषय वार ही टॉप करने वाली बालिका को 75-75 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं जिला मुख्यालय समेत हर ब्लॉक में शुक्रवार को गार्गी पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब 1125 छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग जिला कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा दस में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक लाने वाली प्रति बालिका को छह-छह हजार रुपए दो किश्तों में दिए जाते हैं। वहीं कक्षा 12 में इसी तरह से अंक प्राप्त करने वाली प्रति बालिका को पांच-पांच हजार रुपएदेते हैं।

नोबलसीनियर सेकंडरी स्कूल में होगा समारोह

जिलामुख्यालय पर गार्गी पुरस्कार वितरण समारोह टोंक ब्लॉक का नोबल सीनियर सैकंडरी स्कूल में शुकवार सुबह 11 बजे होगा। समारोह के संयोजक प्रधानाचार्य अशोक कुमार ने बताया कि कक्षा 10 की 103 छात्राओं को गार्गी पुरस्कार की प्रथम किश्तव 71 छात्राओं को दूसरी किश्त के रुप मे तीन-तीन हजार रुपए का चेक, प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

इसी तरह कक्षा 12 की 201 छात्राओं को 5000-5000 रुपए का चेक प्रमाण पत्र दिया जाएगा। वहीं शैष रहे लेपटॉप भी दिए जाएंगे। समारोह में विधायक ,जिलाधीश आदि आएंगे।

गार्गीपुरस्कार लैपटॉप वितरण समारोह आज

झिलाय|गार्गीपुरस्कार एवं लैपटॉप वितरण समारोह शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय झिलाय में आयोजित होगा। प्रधानाचार्य उपेंद्र रैना ने बताया कि गार्गी पुरस्कार एवं लैपटॉप वितरण समारोह सुबह 11 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि विधायक हीरालाल रैगर होंगे। समारोह की अध्यक्षता जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी करेंगे। विशिष्ट अतिथि प्रधान चंद्रकला गुर्जर, उप प्रधान शंकरलाल शर्मा, देहात अध्यक्ष रामदेव गुर्जर, जिपस कर्मा मीणा, पंसस ब्रह्मप्रकाश गुर्जर, जिला शिक्षा अधिकारी रमेशचंद सरपंच भंवरलाल यादव होंगे।

खबरें और भी हैं...