पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बमोर स्कूल में शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे नवाचार

बमोर स्कूल में शिक्षा में सुधार के लिए किए जा रहे नवाचार

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आदर्शविद्यालय राउमावि बमोर एसएमसी एवं एसडीएमसी सदस्यों की बैठक एसडीएम डा. एसएस नेगी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रधानाचार्य शहजादे मियां ने विद्यालय में संचालित गतिविधियों के संबंध में समिति सदस्यों को बताया कि विद्यालय के विकास एवं छात्रों के हितों को देखते हुए कक्षा 8, 10 एवं 12 के छात्रों की बोर्ड परीक्षा को मध्यनजर रविवार एवं अवकाश के दिनों में भी परीक्षा की तर्ज पर विद्यार्थियों के टेस्ट लिए जाएंगे एवं मूल्यांकन कर सुधार के उपाय बताए जाएंगे। विद्यालय समय से पूर्व एवं पश्चात कक्षा लिए जाने का निर्णय लिया गया। इस विद्यालय को एसडीएम ने गोद लिया हुआ है। एसडीएम डा. नेगी ने बताया कि विद्यालय में सौन्दर्यकरण कार्य पूर्ण हो चुका है। दीवारों की रंगाई-पुताई का कार्य किया जाकर प्रत्येक कक्षा-कक्ष का नामकरण महापुरूषों के नाम पर करवाया गया है। विद्यालय की दीवारों पर प्रेरणादायी सूक्ति एवं श्लोक तथा शिक्षा विभाग द्वारा संचालित येाजनाओं की जानकारी भी लिखवाए गए है है। विद्यालय में बाल-सभा का आयोजन करवाया जा रहा है। इसी प्रकार ‘इनसे मिलिए‘ एवं ‘इनको जानिए‘ जैसे कार्यक्रम भी आयोजित करवाए जा रहे है। विद्यालय के अधिंकाश छात्र यूनिफाॅर्म के साथ परिचय पत्र के साथ विद्यालय रहे है। आदर्श विद्यालय बमोर में प्रतिमाह ‘स्टार आॅफ दी क्लास‘ एवं ‘स्टार आॅफ स्कूल‘ का चयन किया जाएगा। जिसके तहत माह जनवरी के ‘स्टार आॅफ दी स्कूल‘ एवं ‘स्टार आॅफ दी क्लास‘ की घोषणा की गई जिसमें स्टार आॅफ स्कूल:- विवेक योगी कक्षा-12, स्टार आॅफ दी क्लासः- कक्षा 6 में खुशबू बैरवा, कक्षा 7 में सिमरन, कक्षा 8 में शोभाग बैरवा, कक्षा 9 में सोहन लाल, कक्षा 10 में मनीषा चौधरी, कक्षा 11 में यासमीन तेली एवं कक्षा 12 में ममता चौधरी शामिल है।

भामाशाहभी पीेछे नही

एसडीएमने बताया कि विद्यालय से विभिन्न भामाशाहों को जोडा गया। इस क्रम में रामफुल गुर्जर हरचन्देडा ने विद्यालय को एक वाटर कूलर उपलब्ध कराया गया है। इसी प्रकार राजेश बैरवा द्वारा विद्यालय में एक रंगमंच का निर्माण करवाया गया। टोंक सहायता समिति द्वारा 2000 लीटर पानी की टंकी, 50 ऊनी जर्सियां, 10 डस्टबिन, 10 पायदान, 500 काॅपी किताबों के कवर स्टीकर उपलब्ध कराये गये। उक्त के अतिरिक्त लालाराम बैरवा, शम्भू रैदास, गोपाल गुप्ता, जगदीश बैरवा, बद्रीलाल जाट, सलीम मन्सुरी, सहित अन्य विद्यालय को सहायता उपलब्ध कराई है। वही गुप्तदान के रूप में सहयोग प्राप्त हो रहा है।

खबरें और भी हैं...