शिशु स्वास्थ्य प्रचार रथ रवाना
शिशु स्वास्थ्य प्रचार रथ रवाना
मोर।चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से ग्राम पंचायत मुख्यालय पर 10 फरवरी को एक दिवसीय शिशु स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया जाएगा। शिविर प्रभारी खंगारोत ने बताया कि शिविर का शुभारंभ ब्लॉक मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मेहबूब खान प्रधान शीला मीणा करेंगी तथा शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. जीतराम मीणा, डॉ. लोकेश गुप्ता, मेल नर्स अजय नागरा, अरविंद सुवालका, एएनएम मनराज मीणा, आंगनबाडी कार्यकर्ता सहायिकाएं सेवा देंगे।
राजेशपायलट जयंती आज
टोंक|जिलाकांग्रेसकमेटी कार्यालय में स्व. राजेश पायलट की 71वीं जयंती के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। महासचिव शकीलुर्रहमान ने बताया कि बुधवार को सुबह 10 बजे किसान नेता की जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन जिलाध्यक्ष रामबिलास की अध्यक्षता में होगा। इसमें सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।