भाजपाइयों में पानी पर कलह
भाजपाकिसान मोर्चा आपके द्वार कार्यशाला में उस समय हंगामा हो गया, जब एक कार्यकर्ता ने माइक लेकर अपनी किसानों को बीसलपुर बांध से पानी दिलाए जाने की मांग उठाई तो मंच से एक नेता ने उसे रोकते हुए कहा कि वो कौन है तथा उसके पास क्या दायित्व है। बस इतना सुनते ही कई कार्यकर्ता बिफर गए। इससे कार्यशाला में हंगामा हो गया। कई कार्यकर्ता खड़े हो गए।
उनका कहना था कि क्या कोई आम कार्यकर्ता अपनी बात नहीं रख सकता है। इस बात ने तूल पकड़ लिया तथा कई कार्यकर्ता कार्यशाला से बाहर जाने लगे। बाद में कुछ नेताओं ने उनको समझाते हुए शांत किया। उसके बाद कार्यशाला का सुचारु रूप से संचालन हो सका। किसान माेर्चा की इस कार्यशाला में उपस्थित नेताओं ने जहां केंद्र राज्य सरकार की किसानों के लिए बनाई गई योजनाएं एवं फसल खराबे के लिए दिए गए मुआवजे की बात कहीं। साथ ही गत कांग्रेस की सरकारों पर किसानों की उपेक्षा बरते जाने के आरोप लगाते हुए आलोचनाएं की, लेकिन इस बैठक में एक ही मुद्दा छाया रहा, वो था बीसलपुर बांध से किसानों को दो टीएमसी पानी दिलाए जाने का।
नेताओंने दिया आश्वासन
मामलाबढ़ता देख मंच पर बैठे सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया, किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश चौधरी, महामंत्री शैला राम सारण, विधायक अजीत सिंह मेहता, राजेंद्र गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष गणेश माहुर, प्रधान जगदीश गुर्जर, डीआर रामचंद्र गुर्जर, दीपक संगत, हेमंत लांबा सहित अन्य नेताओं ने बीसलपुर बांध से पानी दिलाएं जाने का आश्वासन दिया। साथ ही इस संबंध में राज्य सरकार से बात किए जाने पर जोर देते हुए किसानों को आश्वस्त किया कि आश्वस्त किया कि एक दो दिन में पानी मिल जाएगा।
टोंक. किसानमोर्चा आपके द्वार कार्यशाला में रोष जताते कार्यकर्ता।