पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बॉक्सर हाशिम ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीयस्तर पर चयनित

बॉक्सर हाशिम ने जीता स्वर्ण, राष्ट्रीयस्तर पर चयनित

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरमें आयोजित राज्य स्तरीय 32वीं बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टोंक के हाशिम जावेद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता तथा उसका राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन भी हुआ है। टोंक जिला बॉक्सिंग एसोसियशन के मोइनुल्लाह खान ने बताया कि हाशिम जावेद राजस्थान की टीम की ओर से आंद्र प्रदेश में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेगा। हाशिम का इस सत्र में ये दूसरा नेशनल टूर्नामेंट होगा। इससे पूर्व आल इंडिया इंटर युनिवर्सिटी बाॅक्सिंग प्रतियोगिता जो हरियाणा में आयोजित हुई थी, उसमें भी भाग लेकर अच्छा प्रदर्शन कर चुका है। हाशिम जावेद की कामयाबी पर खेल प्रेमियों ने हर्ष जताया है। साथ ही आंध्र प्रदेश में होने वाले राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद जताई है।

खबरें और भी हैं...