रख-रखाव के चलते आज बंद रहेगी बिजली
132केवी जीएसएस पर रख रखाव कार्य होने के कारण बुधवार सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक शहरी ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सहायक अभियंता राजेंद्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि काफला बाजार, बडा कुआं, तख्ता, बावड़ी, रजबन, तालकटोरा, पुरानी टोंक, हीरा चौक, बमोर गेट, हाऊसिंग बोर्ड, छावनी, अन्नपूर्णा डूंगरी, धोलाखेड़ा, स्टेट टेनरीज, देवली भांची, सोहेला, डारडातुर्की, झिराना, पीपलू, बनवाड़ा, कचोलिया, चंदलाई, बमोर, बनेठा, वजीरपुरा, लहन, मोहम्मदपुरा नया गांव, डारडाहिंद, मेहंदवास, छाण आदि क्षेत्रों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
शिशुस्वास्थ्य दिवस आज
अलीगढ़|बीसीएमएचओडाॅ.मनीषलोदी ने बताया कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार सुबह 10 बजे शिशु स्वास्थ्य दिवस आयोजित होगा। इसमें जन्म से लेकर 5 वर्ष के बच्चों की माताओं को शुश स्वास्थ्य की जानकारी दी जाएगी।
डी-वार्मिंगडे आज
अलीगढ़|एसएसप्रभारीशांतिलालमीना ने बताया कि बच्चों के शारीरिक विकास को लेकर बुधवार को सरकारी गैर सरकारी स्कूलों में डी-वार्मिंग डे मनाया जाएगा।