सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
देवली|आदर्शइंडियनपब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के अन्तर्गत पहले दिन आयोजित सामूहिक नृत्य एवं युगल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लायंस क्लब अध्यक्ष डी. सी. जैन एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा रमेश जिंदल द्वारा मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया। प्रतिभागियों ने ‘‘बे जुबां , मरहबा-महरबा, जय जय शिव शंकर, मां तुझे सलाम, मेरे देश की धरती, अब के बरस तुझे धरती की रानी कर देंगे, आदि पर नृत्य प्रस्तुत किये। सामूहिक बालिका वर्ग के नृत्य में जूनियर ग्रुप में रविता, ईशिका थारवान, स्वाति, अक्षरा टॉक प्रथम, संस्कृति गोयल, यशस्वी, पलक जैन, कुशाग्र गुप्ता एवं अनुभा निर्भिक, राजश्री ओझा, आयुषी, मिताली द्वितीय, प्रतुल अग्रवाल, कनिष्क, प्रज्ञम, एकांश मंगल, ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। युगल नृत्य में जूनियर ग्रुप में यशस्वी एवं संस्कृति प्रथम, भूमिका एवं निष्ठा, प्रतुल एवं श्रेया द्वितीय तथा तृतीय स्थान पर नमन एवं राघव रहे। सीनियर ग्रुप में एविशा एवं खुशी प्रथम, नमिशा एवं नेहा द्वितीय और निविशा एवं पल्लवी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
गेहूंका उठाव होने पर नोटिस
टोंक|जिलारसदकार्यालय में मंगलवार को जिले की क्रय-विक्रय सहकारी समितियों के खाद्य सुरक्षा योजनाओं मिड-डे मिल योजनाओं के तहत उठाव वितरण तथा परिवहन के बकाया भुगतान को लेकर बैठक हुई। इसमें जिला रसद अधिकारी डालचंद खटीक ने देवली क्रय-विक्रय सहकारी समिति द्वारा अक्टूबर, नवंबर 2015 जनवरी 2016 में गेहूं का उठाव नहीं करने पर देवली व्यवस्थापक खाद्य निगम टोंक के प्रबंधक को नोटिस दिया समिति व्यवस्थापकों को नियत समय तक खाद्यान का का उठाव करने के निर्देश देते हुए लापरवाही बरतने पर विभागीय कार्यवाही के लिए चेताया। एफसीआई गोदाम से खाद्यान्न उठाव के दौरान एफपीएस डीलर को उसी दिन जाकर राशि जमा करवाकर बिल कटवाएं। पीडीएस रेट में ही एमडीएम परिवहन का कार्य करवाने, खाद्य सुरक्षा, मिड-डे मिल के बकाया भुगतान सहित कई बिंदुओं पर चर्चा की गई।