खाध सुरक्षा योजना में गरीब-असहाय के नाम हटाए जाने पर जताई नाराजगी
टोंक|ज़िला कांग्रेसकमेटी कार्यालय में लोकसभा युवा कांग्रेस की मासिक बैठक हुई। इसमें खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीब असहाय लोगों के नाम हटाए जाने पर नाराजगी जताते हुए आदोलन करने पर जोर दिया गया। टोंक सवाई माधोपुर लोकसभा प्रभारी राजेश गुर्जर एडवोकेट, सुनील सिंघानिया, प्रमोद, अक्षय कुमार वर्मा, लोकसभा अध्यक्ष भैंरूलाल मीणा, यूसुफ़ इंजिनियर, विक्रम गुर्जर, शैलेश,राजेंद्र, ओसाफ खान, रामकेश देवली,सीताराम गुर्जर, कुजीलाल मीना, जावेद क़ासिम आदि ने विचार रखते हुए कहा कि खाद्य सुरक्षा योजना के तहत गरीब तबके के लोगो के नाम बिना किसी आधार के हटाए जा रहे जो ठीक नही है।
झगड़े में तीन घायल
सोप|गलवानियागांव में सोमवार शाम एक ही परिवार के दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर हुए झगड़े में तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सवाईमाधोपुर अस्पताल में भर्ती करवाया। एएसआई घासीलाल वर्मा ने बताया कि गलवानिया निवासी रामलाल गुर्जर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि पुरानी रंजिश को लेकर कान्हा गुर्जर, आशाराम गुर्जर, विनोद गुर्जर ने घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया।