पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहीद भगतसिंह के विचार आज भी प्रासंगिक

शहीद भगतसिंह के विचार आज भी प्रासंगिक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं . शहीद भगतसिंह विचार मंच समेत वामपंथी एवं जनवादी संगठनों की ओर से शनिवार को शहर के इंदिरा नगर स्थित शहीद भगतसिंह पार्क में शहीदे आजम भगतसिंह का जन्म दिवस मनाया गया। भगतसिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए मंच संयोजक बजरंगलाल ने कहा कि शहीद भगतसिंह के सपने आज भी अधूरे हैं। नौजवानों, किसानों एवं मजदूरों को मिलकर शहीद भगत सिंह के सपनों को साकार करना है।
भाकपा माले जिला सचिव फूलचंद ढेवा ने कहा कि भगतसिंह के विचार प्रासंगिक हैं। शिक्षाविद कन्हैयालाल ने कहा कि कि शहीद भगतसिंह के विचारों को समझकर उन्हें कर्म के रूप परिणित करना होगा। पोकरसिंह झाझड़िया ने कहा कि भगतसिंह अंग्रेजों को देश से भगाने के बाद यहां की राजसत्ता पर किसानों, मजदूरों का कब्जा देखना चाहते थे।
अध्यक्षता पूर्व चीफ इंजीनियर मालीराम ने की। इस अवसर पर विजयगोपाल, अजीत पारीक,गणपत सिंह, रशीद अहमद, वीरेंद्र कुमार, धर्मवृत शास्त्री, उम्मेदसिंह कृष्णिया, विजय चाहर, योगेश कुमार, त्रिलोक सिंह, ताराचंद,चांदगिरी, बालगोविंद शर्मा, रामप्रताप कुमावत, सत्यदेव, बलवीर झाझड़िया समेत अनेक लोगों ने भाग लेकर इंकलाब जिंदाबाद, शहीद भगत सिंह अमर रहे के नारे लगाए।

नवलगढ़. पोदारटीटी कालेज में शनिवार को शहीद भगतसिंह जयंती मनाई गई। मुख्य अतिथि एसडीएम सुनीता चौधरी थीं। अध्यक्षता प्राचार्य डब्लूएन भेंडे ने की। कैप्टन दीपसिंह शेखावत, श्रीचंद भींचर, भगवानसिंह, मेजनर सुमेरसिंह डॉ. जगदीश कड़वासरा विशिष्ट अतिथि थे। छात्रसंघ अध्यक्ष मनोज खेदड़, लोकेश जांगिड़, दिनेश कड़वासरा ने स्वागत किया। संचालन कवि हरीश हिंदुस्तानी ने किया।

गुढ़ागौड़जी. भारतीय ग्रामीण स्कूल के पास शनिवार को शहीद भगतसिंह का जन्म दिवस सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि डॉ नरेंद्र गिल थे। आयोजक जेपी महला ने भगतसिंह के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत बताई। पूर्व जिला प्रमुख मदन गिल, बामलास सरपंच रामावतार धीवां, राजेंद्र फौजी, कैप्टन गुरुदयाल, सुरेश गुर्जर, हवासिंह भूरिया, प्रमेंद्र खेदड़ आदि मौजूद थे।नई मंडी के निकट आरपी सेंटर में बाबा राधेश्याम महाराज की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में मु