पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सविता उदयपुरवाटी की प्रधान चुनी गई

सविता उदयपुरवाटी की प्रधान चुनी गई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी। पंचायत समिति में कांग्रेस की सविता खरबास प्रधान चुनी गईं। दोनों तरफ की क्रॉस वोटिंग के बावजूद वे एक वोट से विजयी रहीं। पांच अभ्यार्थियों ने नामांकन दाखिल किए थे। भाजपा की शिवानी राठौड़ ने नामांकन वापस ले लिया।
कांग्रेस की सविता, भाज पा की संगीता निर्दलीय अरुणा तथा भंवरी कंवर में मुकाबला हुआ। सदस्य अलग-अलग गुटों में वोट डालने पहुंचे। 4.55 बजे गिनती शुरू हुई तथा ठीक 5 बजे रिजल्ट घोषित कर दिया गया। कांग्रेस की सविता को 10, भाजपा की संगीता को 9, निर्दलीय अरुणा को आठ वोट मिले।
भंवरी कंवर को कोई वोट नहीं मिला। रिजल्ट घोषित होते ही गुढ़ागौडज़ी थाना प्रभारी चौथमल अपनी गाड़ी से सविता को उनके घर छोड़ने ले गए। सविता खरबास ने गुढ़ागौडज़ी से बीए कर लिया है तथा एमए (हिंदी) कर रही हैं। उनके जेठ रामनिवास खरबास गुढ़ागौडज़ी के दो बार सरपंच रह चुके हैं।

लोगों की आभारी रहूंगी

सविताने कहा कि सच्चाई और निष्ठा से काम करूंगी तथा भ्रष्टाचार दूर करने का प्रयास करूंगी। जिन लोगों के सहयोग से इस मुकाम तक पहुंची उनकी हमेशा आभारी रहूंगी। पति पवनकुमार व्यवसायी हैं। इनके एक बेटी एक बेटा है। उनका पीहर बड़ा भड़ौंदा और ससुराल खरबासों की ढाणी में है।

सभी का जाट कार्ड

दोनों पार्टी के नेता किसी जाट को प्रधान बनाने की कवायद में थे। यही नहीं, पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा ने भी निर्दलीय जाट महिला को ही मैदान में रखा। सर्वाधिक सदस्यों वाली कांग्रेस की ओर से रवींद्र भडाना ने सविता को उम्मीदवार घोषित किया। जाट को प्रधान बनाने से नाराज कुछ सदस्य दूसरे खेमे में चले गए। भाजपा की भंवरी कंवर और संगीता ने नामांकन दाखिल किए थे लेकिन ऐन वक्त पर जाट समाज की संगीता को ही सिंबल दे दिया। भंवरी निर्दलीय मैदान में रह गई।