पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दोनों पािर्टयों के वोट इधर उधर

दोनों पािर्टयों के वोट इधर-उधर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दोनों पािर्टयों के वोट इधर-उधर

भाजपाकांग्रेस पार्टी के बाड़ों में रहने के बावजूद कुछ सदस्यों ने क्रॉस वोटिंग कर दी। कांग्रेस के रणनीतिकार ज्यादा वोटिंग कराने में सफल रहे। रिजल्ट घोषित होते ही भीड़ ने रवींद्र भडाना को कंधे पर उठाकर जुलूस निकाला। प्रधान समर्थकों ने भडाना को माला पहनाकर डीजे के साथ नाचते हुए नारे लगाए। इस मौके पर निवर्तमान प्रधान भगवानाराम सैनी, कांग्रेस प्रदेश महासचिव विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा, पूर्व विधायक भोलाराम सैनी, पूर्व सरपंच रामनिवास खरबास आदि मौजूद थे।

जीतका जश्न मनाया

गुढ़ागौडज़ी.सविता चौधरी के कांग्रेस की प्रधान बनने पर कस्बे में जीत का जश्न मनाया गया। कार्यकर्ता डीजे पर नाचे, मिठाई बांटी एवं एक दूसरे को गुलाल लगाकर बधाई दी। कांग्रेस नेता रवींद्र भडाना का फूल मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर अनिल गिल, पवन खरबास, गजराज बांगड़वा, बंशीधर जाखड़, प्रदीप गुर्जर, जगमाल गिल, तुलसीराम, अनिल जाखड़, नीटू आदि मौजूद थे।

उदयपुरवाटी. जीतघोषित होते ही खुशी प्रकट करती प्रधान सविता।