उदयपुरवाटी | उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक नगर पालिका के मौजूदा अध्यक्ष रामेश्वरलाल सैनी का रविवार सुबह 6 बजे निधन हो गया। 83 वर्षीय सैनी 10 दिन से जयपुर के एसआर कल्ला अस्पताल में भर्ती थे। अंतिम संस्कार उनके कृषि फॉर्म पर किया गया। इकलौती बेटी मीनू सैनी ने कंधा मुखाग्नि दी। उनके सम्मान में कस्बे के बाजार बंद रहे।
पालिकाध्यक्ष सैनी की फूलों से सजी गाड़ी में अंतिम यात्रा निकाली गई। कुछ देर के लिए शव नगर पालिका में रखा गया। जहां तहसीलदार पालचंद भाकर, ईओ अनिता खीचड़, एईएन मूलचंद सैनी, प्रहलाद गुर्जर, प्रभुदयाल सैनी, गुलाम हुसैन आदि जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों गणमान्य लोगों ने पुष्प चढ़ाए।
पैंसठ साल से ज्यादा राजनीतिक जीवन
सैनीका राजनीतिक जीवन पैसठ साल से ज्यादा का रहा। वे 1 अप्रैल 1952 से 1 मई 1961 तक तथा 14 नवंबर 1970 से 21 अगस्त 1972 तक नगर पालिका मंडल उदयपुरवाटी के चेयरमैन रहे। पालिकाध्यक्ष रहते हुए निर्दलीय विधायक चुने गए। 1972 से 1977 तक उदयपुरवाटी के विधायक रहे। 20 अगस्त 2010 को फिर से नगर पालिका के अध्यक्ष बने और तब से पद पर थे।
अंतिम संस्कार में उमड़ा जन सैलाब
विधायक शुभकरण चौधरी, पूर्व मंत्री राजेंद्रसिंह गुढ़ा, पूर्व विधायक मदनलाल सैनी, प्रधान भगवानाराम सैनी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. दशरथसिंह शेखावत, असगर पहाड़ियान, भाजपा नेता यतेंद्र सैनी, एडवोकेट रामनिवास सैनी, जगदीश सैनी नवलगढ़, बंशीधर सैनी, पूर्व जिला प्रमुख मदनसिंह गिल, जिला उपप्रमुख विद्याधरसिंह गिल, शीशराम राजोरिया, सर्व समाज के नेता जग्गू पुरोहित, अब्दुल अजीज कच्छावा, पार्षद बाबूभाई बारुदगर, बनवारीलाल सैनी, छोटूसिंह शेखावत, विजेंद्रसिंह इंद्रपुरा, केके सैनी, जवाहरमल सैनी, करणीराम सैनी, एडवोकेट हरलाल सैनी, शिवकरण सैनी सहित बड़ी संख्या में लोग अंतिम संस्कार में शामिल हुए।