- Hindi News
- बदराना पशु मेले को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे
बदराना पशु मेले को बढ़ावा देने के प्रयास होंगे
बदरानापशु मेले का औपचारिक उद्घाटन रविवार शाम हुआ। मुख्य अतिथि उदयपुरवाटी विधायक शुभकरण चौधरी ने कहा कि सरकार पशुपालकों किसानों को हरसंभव सहायता देगी।
ऊंटों को संरक्षण अनुदान के लिए विधानसभा में आवाज उठाई जाएगी। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष रहीसा बानो ने की। विशिष्ट अतिथि सीकर विधायक रतन जलधारी ने कहा कि बदराना पशु मेले को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएंगे। विशिष्ट अतिथि सीकर के जिला परिषद सदस्य ताराचंद धायल ने कहा कि सरकारी सहायता मिलेगा तो ऊंटों का संरक्षण होगा। इस जोहड़ की भूमि को किसी भी सूरत में नहीं बिकने दिया जाएगा। बसपा नेता गुलामनबी आजाद ने कहा कि भूमाफिया की इस जमीन पर नजर पड़ गई है। इसे बचाने के लिए एकजुटता दिखानी पड़ेगी। ईओ सुरेश मीणा, मुकुंदगढ़ ईओ रणजीत गोदारा, मदन सेवदा विशिष्ट अतिथि थे। ओमप्रकाश भास्कर हरिराम मील ने आगंतुकों का स्वागत किया। मनीष महला ने आभार जताया। अनिल शर्मा ने संचालन किया।
सातहजार से अधिक पशु आए
मेलेमें इस बार सात हजार से अधिक पशु आए हैं। 800 पशुओं का छापा लग गया है। हिसार से आए पशुपालकों ने बताया कि मेला इस बार मंदा है, पशुओं की खरीदारी इस बार बहुत कम हुई। उनका एक भी पशु नहीं बिका। मेले में जेबकतरों का बोलबाला रहा।
नवलगढ़. खरीदारीसे पहले ऊंट को देखता पशुपालक।