सविता सरबास ने प्रधान का पद संभाला
उदयपुरवाटी | नवलगढ़विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा ने कहा कि सभी कांग्रेसी संगठित रहते हुए पार्टी को मजबूत करेंगे। वे बुधवार को पंचायत समिति परिसर में प्रधान के पदग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
समारोह के दौरान कई वक्ताओं द्वारा कांग्रेस की फूट से भाजपा को फायदा मिलने की बात को विराम देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी, नए दौर में लिखेंगे सब मिलकर नई कहानी. . . झुंझुनूं विधायक विजेंद्र ओला ने कहा कि कांग्रेस के संगठित रहने से जिला प्रमुख और नवलगढ़, उदयपुरवाटी तथा झुंझुनूं पंस में पार्टी के प्रधान बैठाना संभव हुआ है। कांग्रेस नेता रविंद्र भडाना, पूर्व प्रधान भगवानाराम सैनी ने भी संबोधित किया। प्रधान सविता खरबास ने लिखित भाषण पढ़ा।
समारोह में कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेंद्र झाझड़िया, प्रदेश महासचिव विजेंद्रसिंह, केके सैनी, बीडीओ चिदंबरा परमार, पवन खरबास उपस्थित थे। प्रधान ने मुहुर्त के अनुसार दोपहर 12 बजकर 5 मिनट पर रजिस्टर में दस्तखत किए।