पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जनकल्याण के लिए दीपयज्ञ

जनकल्याण के लिए दीपयज्ञ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारदर्शी शिव मंदिर परिसर में योग शिविर आज से

लाल पहाड़ी स्थित गायत्री वाटिका आश्रम पर 1008 दीप जलाए गए। शनिवार सुबह पंचकुंडीय गायत्री यज्ञ में आहुतियां दी।

कार्यक्रम के दौरान जयपुर से आए संत मोतीसिंह ने आश्रम के संत राधेश्याम महाराज का 41 दिवसीय मौनवृत उपवास खुलवाया। शुक्रवार रात 1008 दीप जलाकर मंगलकामना की गई। रात्रि में चिराना के हेमंतदास महाराज ने भजन प्रस्तुत किए। संत सुवालाल, राजेंद्रकुमार, सुग्रीवसिंह मोहनलाल ने धार्मिक कार्यक्रम संपन्न करवाए। इस मौके पर प्रभुदयाल सैनी, सांवरमल, सीताराम, मुकेश बागड़ी, रामनिवास सैनी आदि मौजूद थे। आश्रम पर शनिवार को भंडारा हुआ।

उदयपुरवाटी. जनकल्याणकी कामना से गायत्री परिवार के श्रद्धालुओं ने दीप जलाकर ऊं आकृति बनाई।