‘सेट’ में दो का चयन
झुंझुनूं | ‘सेट2013’ में जिले के होनहारों का चयन हुआ है। उदयपुरवाटी तहसील की ढाणी दयानसिंह वाली के फूलचंद पुत्र सीताराम सैनी ने रसायन विज्ञान विषय से यह परीक्षा पास की। इसी प्रकार नवलगढ़ तहसील के देलसर कलां के सुरेंद्रसिंह पुत्र रामेश्वर सिंह ने राजनीति विज्ञान विषय से इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। दोनों ने उपलब्धि का श्रेय परिजनों को दिया।