पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सौतेली मां के कारण पिता कर रहा बच्चों को बेघर

सौतेली मां के कारण पिता कर रहा बच्चों को बेघर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उदयपुरवाटी | एकमुस्लिम परिवार ने सौतेली मां के चक्कर में वृद्ध पिता द्वारा बेघर करने से बचाने की गुहार कर एसडीओ को ज्ञापन प्रस्तुत किया है। वार्ड 14 निवासी आरिफ, आबिदा बानो, साजिदा बानो, आरिफा बानो समीरा बानो ने एसडीओ के समक्ष ज्ञापन पेश किया है। लिखा है कि 10 माह पहले उनकी मां का देहांत हो गया था। उनके पिता 58 साल के हैं तथा वृद्धावस्था पेंशन ले रहे हैं। 10 दिन पहले वृद्ध पिता यह कहकर निकले थे कि मैं दूसरी शादी करके ला रहा हूं तुम सब घर खाली करके अपना ठिकाना देख लो। पीड़ित पक्ष का कहना है कि पिता ने दूसरी शादी कर ली और अब सभी भाई-बहिनों को बेघर करने पर आमदा है। पीड़ितों के अनुसार मकान भी पिता की कमाई का नहीं है। दादा के मकान से जबरन बेदखल करना चाह रहा है। पीड़ित पक्ष ने एसडीओ से आग्रह किया है कि उनको बेघर नहीं करने के लिए पिता को पाबंद करवाएं।