सांसद आज छापोली आएंगी
सांसद आज छापोली आएंगी
उदयपुरवाटी . सांसदसंतोष अहलावत रविवार को उदयपुरवाटी क्षेत्र का दौरा करेंगी। प्रवक्ता जगदीश गुर्जर बताया कि सुबह 11 बजे छापोली पंचायत की सौकड़ों की ढाणी में किसान सभा को संबोधित करेंगी। दोपहर 1 बजे सौंथली में राजकीय प्राथमिक स्कूल का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 3 बजे नाटास में जीएसएस का शुभारंभ करेंगी। अध्यक्षता विधायक शुभकरण चौधरी करेंगे।