लांबा राजस्थान अंडर-23 टीम में
लांबा राजस्थान अंडर-23 टीम में
बगड़. खेतड़ीके अखिल लांबा का राजस्थान अंडर-23 क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। जिला क्रिकेट संघ के सचिव राजेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि जिले की सीनियर टीम के फास्ट बॉलर अखिल 15 से 18 दिसंबर तक जयपुर में राजस्थान मध्य प्रदेश के बीच होने वाली कर्नल सीके नायडू क्रिकेट प्रतियोगिता में राजस्थान की टीम में खेलेगा।
क्रिकेटप्रतियोगिता आज से
उदयपुरवाटी. नेहरुयुवा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित दस दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को दोपहर 1 बजे नवलगढ़ विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा करेंगे। आयोजक लालचंद सैनी के अनुसार प्रतियोगिता में करीब 20 टीमें भाग लेंगी।