108 के ईएमटी से मारपीट
पचलंगी पीएचसी पर तैनात आपातकालीन एंबुलेंस सेवा 108 के ईएमटी से मारपीट का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। आपातकालीन कर्मचारी एकता यूनियन ने दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि में कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
पुलिस के मुताबिक ईएमटी अशोक सैनी ने रिपोर्ट दी है कि वह शुक्रवार रात करीब आठ बजे पचलंगी पीएचसी से नीमकाथाना के लिए रैफर केस को गाड़ी में शिफ्ट कर रहा था। उसी वक्त लीलाधर, त्रिलोक, ग्यारसीलाल 15-20 अन्य लोग आए और उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वेन के चालक ने बचकर भागने की कोशिश की तो आरोपियों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। उसके गले से सोने की चेन और हाथ से घड़ी तथा वेन से मशीन के कुछ उपकरण निकालकर ले गए।
घटना की जानकारी मिलते ही यूनियन अन्य कर्मचारी भी एकत्र हो गए। राकेश शर्मा, विनोद सैनी, अवधेश शर्मा, द्वारकाप्रसाद सैनी, बद्रीप्रसाद, कैलाशचंद्र, जयपाल मीना, महेश गुर्जर, अशोक सैनी, रवि प्रकाश, सुरेंद्र, चौथमल सैनी आदि थाने पहुंचे तथा मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने एसएचओ से मिलकर अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार कराने की मांग की।
उदयपुरवाटी. पचलंगीईएमटी के साथ मारपीट के आरोपियों को गिरफ्तार करवाने की मांग करते यूनियन के कर्मचारी।