पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरव पथ को किया दुरुस्त

गौरव पथ को किया दुरुस्त

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वच्छ राजस्थान सप्ताह के तहत शनिवार को भी दस्ता घाट नाले में लगा रहा। तीन दिन से चल रहे अभियान में एक सौ से भी अधिक ट्रॉली कचरा निकाला जा चुका है।

नाले में बने गौरव पथ के दोनों तरफ जमा मिट्टी मलबे को जेसीबी से हटाया गया है। पूरे रास्ते से अतिक्रमण हटाए गए हैं। नाले में अब लगने लगा है कि अभियान के तहत सफाई हुई है। तीन दिन से लगे पालिका के दस्ते ने गौरव पथ को चकाचक बना दिया। पार्षद बनवारीलाल मीणा, बाबूभाई बारुदगर, द्रौपदी असवाल आदि ने स्वच्छता अभियान का अवलोकन किया।

उदयपुरवाटी. स्वच्छराजस्थान सप्ताह के दौरान शनिवार को घाट नाले से कचरा उठाते पालिकाकर्मी।