पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा बनकर लोगों को झांसा देता था ड्राइवर

बाबा बनकर लोगों को झांसा देता था ड्राइवर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. नाहर सिंघानी की महिला के साथ ज्यादती करने के मामले में दूसरे आरोपी की भी पहचान कर ली गई है।

डीएसपी पूनमचंद विश्नोई ने बताया कि नाहरसिंघानी की महिला ने सुभाष मीणा एक अन्य खिलाफ ज्यादती का आरोप लगाया था। पुलिस की तफ्तीश में सामने आया कि दूसरा आरोपी नागौर जिले के मौलासर थाने का रहने वाला है।
वह उदयपुरवाटी इलाके में ड्राइवरी करता है तथा बाबा बनकर लोगों को झाड़-फूंक से ठीक करने का झांसा भी देता है। एक आरोपी सुभाष ने भी उस व्यक्ति को बाबा बताया था और महिला को इसी बाबा से ठीक करवाने का आश्वासन दिया था। डीएसपी विश्नोई बताया कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

गिरफ्तारी के लिए ज्ञापन

उधर, पीड़िता ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग करते हुए बुधवार को डीएसपी को ज्ञापन दिया। महिला ने आरोप लगाया है कि आरोपी मामला रफा दफा करने के लिए धमकियां दे रहे हैं। डीएसपी ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है। बेवा ने सुभाष मीणा एक अन्य के खिलाफ ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सुभाष ने बेवा को उसके बीमार बेटे का इलाज एक बाबा से कराने का झांसा दिया था।