ड्यूटी के दौरान सिगरेट के कश
उदयपुरवाटी . शनिवार को कस्बे में प्रधान के चुनाव हुए। पंचायत समिति के पास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था थी। सुरक्षा में लगाए पुलिस अधिकारी इस दौरान सीगरेट के कश लगा रहे थे। सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध है। कोटपा एक्ट में पुिलस पर भी धूम्रपान रोकने की िजम्मेदारी है लेकिन यहां तो जिम्मेदार ही नियम को धुएं में उड़ाते दिखे।