पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा

झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुढ़ागौडज़ी। तहसीलदार पालचंद भाखर के नेतृत्व में गुरुवार को केड में झोलाछाप डॉक्टर की दुकान पर छापा मारा गया। वहां से टीम ने रजिस्टर दवाइयां जब्त की। ड्रग इंस्पेक्टर नरोत्तम बारोठिया ने बताया कि उदयपुरवाटी एसडीएम के आदेश पर केड में एसबीबीजे की शाखा के पीछे वाली गली में डॉक्टर के कथित क्लीनिक में जांच की गई।
जांच में प्रतापकुमार विश्वास किसी को दवा दे रहा था। वह कोई डिग्री लाइसेंस नहीं बता सका। दुकान में पड़े रजिस्टर दवाइयां भी जब्त कीं। टीम में ब्लॉक सीएमओ भगवानसिंह मीणा, केड अस्पताल प्रभारी जयकिशन भी शामिल थे।