इंद्रपुरा के निकट भ्रूण मिला
उदयपुरवाटी | झुंझुनूंमार्ग पर इंद्रपुरा नर्सरी के निकट गुरुवार सुबह एक भ्रूण मिला। पुलिस के अनुसार जलदाय विभाग का कर्मचारी सुबह ट्यूबवैल चैक करने गया तो वहां एक भ्रूण पड़ा देखा। जानकारी पर गांव के लोग एकत्र हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कार्रवाई के बाद नगरपालिका के मार्फत भ्रूण का अंतिम संस्कार करवा दिया।