पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब नौ दिन शक्ति आराधना के

अब नौ दिन शक्ति आराधना के

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं. शारदीय नवरात्रा की शुरुआत गुरुवार को होगी। घट स्थापन के साथ ही देवी मंदिरों, घरों जगह-जगह सप्तशति, चंडी पाठ आदि अनुष्ठान शुरू हो जाएंगे। रामलीलाओं का मंचन भी शुरू होगा। शुभ मुहूर्त होने से बाजार में भी रौनक रहेगी।

शहर के चंचलनाथ टीले के ओमनाथ महाराज ने बताया कि दुर्गा पूजा के पहले दिन गुरुवार सुबह साढ़े दस बजे गणेश मंदिर से कलश यात्रा रवाना होगी।
आचार्य दीनदयाल शुक्ला के सानिध्य में बारह बजे के बाद घट की स्थापना की जाएगी। रात्रि को भजन होंगे। स्काउट गाइड मैदान में दुर्गा महोत्सव शुरुआत के तहत सुबह नौ बजे जांगिड़ बगीची से कलश यात्रा निकाली जाएगी। विनोद जांगिड़ ने बताया कि सरदारशहर के रामनाथ महाराज के सानिध्य में घट स्थापना की जाएगी।

बड़ का बालाजी चौक में दुर्गा पूजा महोत्सव समिति के अध्यक्ष अरविंद व्यास ने बताया कि बावलिया बगीची से कलश यात्रा निकाली लाएगी।
रात्रि में स्थानीय कलाकार भजन पेश करेंगे। खेमीशक्ति मंदिर ट्रस्ट के श्याम सुंदरटिबड़ा ने बताया कि गुरुवार सुबह ग्यारह बजे रतनगढ़ के आचार्य मनोहरलाल शास्त्री के सान्निध्य में घट स्थापना होगी। एक अक्टूबर की रात आठ बजे जिलास्तरीय अंतरविद्यालयी दुर्गा लोक नृत्य प्रतियोगिता दो तारीख को भजन प्रतियोगिता होगी।

मनसा माता मंदिर के पुजारी नरेंद्र पांडे ने बताया कि सुबह 10.30 बजे घट स्थापना होगी। रात्रि को स्थानीय कलाकार भजन पेश करेंगे। बादलगढ़ स्थित दुर्गा मंदिर में सुबह सवा आठ बजे घट स्थापना होगी। गोविंद पुजारी ने बताया कि सात दिन तक श्याम मुरारी एंड पार्टी दो अक्टूबर को राजगढ़ के कलाकार भजन प्रस्तुति देंगे।
वीर विचित्र बालाजी मंदिर चौक में सुबह नौ बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी। अनिष पुरोहित कल्याणजी मंदिर के शशिकांत पुजारी ने बताया कि सुबह 11 बजे घट स्थापना होगी। अणगासर रोड स्थित जय अंबा मंदिर में सुबह साढ़े ग्यारह बजे घट स्थापना होगी। खेतान मोहल्ला स्थित रिद्धि-सिद्धि हनुमान मंदिर, फौज का मोहल्ला, मोदियों की जाव, शिव कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी में महोत्सव होंगे।

उदयपुरवाटी| प्रसिद्धतीर्थ स्थल शाकंभरी में सतचंडी अनुष्ठान गुरुवार को शुरू होंगे। देश-प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से यहां श्रद्धालु पहुंच गए हैं। मदन मोहनजी के मंदिर में पंडित केदार शर्मा की ओर से अनुष्ठान होंगे।