पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सीएम पीएम तक जाएंगे

स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए सीएम-पीएम तक जाएंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झुंझुनूं | स्पोर्ट्सयूनिवर्सिटी का काम और एडमिशन प्रक्रिया जल्दी शुरू करवाने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। रविवार को फिर दोरासर गांव में बैठक हुई। इसमें विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों, छात्र नेताओं ग्रामीणों ने भाग लेकर आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया। मांग को लेकर 29 सितंबर को कलेक्ट्री पर पड़ाव डालने का निर्णय भी लिया गया।

जगदीशप्रसाद वर्मा ने कहा कि स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए दोरासर में जमीन मंजूर हो गई लेकिन काम अभी तक शुरू नहीं हुआ। हम गांव के लोगों में ही कोई कमी है। अब यह जिले की नाक का सवाल हो गई है। यूनिवर्सिटी के जिले में खुलने से रोजगार के साधन बढ़ेंगे यहां भी अच्छे खिलाड़ी तैयार होंगे। वर्मा ने कहा कि हम इसे यहीं खुलवाकर रहेंगे। चाहे इसके लिए मुख्यमंत्री या प्रधानमंत्री तक जाना पड़े। उन्होंने सैनिक स्कूल शुरू करवाने की भी जरूरत बताई। उदयपुरवाटी विधानसभा क्षेत्र यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष सुनील महला ने आरोप लगाया कि कई मंत्री नहीं चाहते कि जिले को यह सौगात मिले। हमें ग्रामीणों को मिलकर आंदोलन करना होगा। हमारे फौजी सरहद पर लड़ते हैं वैसे ही जिले की जनता को स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए लड़ना होगा। बसपा राजेंद्र फौजी ने कहा कि इस मसले को राजनीति का रूप नहीं लेने देंगे।आरआर मोरारका कॉलेज के छात्रसंघ अध्यक्ष रोनित मांजू ने कहा कि कॉलेज के छात्र स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी के लिए कलेक्टर से मिलेंगे। आंदोलन में हर छात्र का सहयोग रहेगा।

29 को बैठक

सुनीलकुमारउर्फ सहनिया ने बताया कि 29 सितंबर को कलेक्ट्रेट पर सुबह 11 बजे पड़ाव डाला जाएगा। मालसर में सुशील कुमार, हासलसर में सुनील महला, भड़ौंदा में सुनील कुमार, बिसनपुरा में विक्की को जनसंपर्क की जिम्मेदारी दी गई। बैठक को विकास जाखड़, विकास महला, गुरुदयाल महला, रामदयाल आदि ने भी संबोधित किया। संदीप कुमार, राजेश लाठर, विनोद सैनी, संजय सैनी, विकेश शर्मा, राजकुमार स्वामी, रमेश कुमार आदि लोग उपस्थित थे। संचालन अजीत ढ़ेवा ने किया।

दोरासर. पीर बाबा में सभा को संबोधित करते गांव के जगदीशप्रसाद वर्मा।